धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होगी। छठ को लेकर नगर निगम की ओर से तालाबों की सफाई युद्ध स्तर पर हो रही है। निगम का दावा है कि अगले दो दिनों में शहर के सभी तालाबों को साफ कर लिया जाएगा। तालाबों की सफाई पर तो काम चल रहा है लेकिन छठ के दिन बड़ी चुनौती खतरनाक छठ घाट पर सुरक्षित पूजा का आयोजन करना है। धनबाद में तालाबों के सौंदर्यीकरण की योजना पिछले पांच साल से बन रही है। बेकारबांध, विकास नगर, मनईटांड़ और बरमसिया छठ तालाब में घाट तो बन गए लेकिन बाकी जगहों पर विवाद या दूसरे कारणों की वजह से घाट नहीं बन पाए। शहर में सबसे अधिक भीड़ रानीबांध में होती है। यहां एक छोर पर छठ घाट का निर्माण किया गया है, बाकी तीनों तरफ से घाट नहीं है। छठ पूजा समिति की ओर से अस्थाई घाटों का निर्...