Dhanbad News: खड़े वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक गंभीर
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र के खरनी हाईवे पर बुधवार की देर रात सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सब्जी लदा पिकअप वैन का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि सब्जी लदा एक पिकअप वैन चतरा जा रहा था। खरनी के पास अचानक उसका पिछला चक्का ब्लास्ट हो गया। इसके बाद चालक और खलासी सड़क किनारे वाहन खड़ा कर चक्का बदलने लगे। इसी दौरान साथ चल रहे दो अन्य पिकअप वैन भी वहां रुक गए। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने खड़े पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया। ट्रक बर्दवान से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर थाने ले गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.