धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: मैथन। मैथन के जोड़ा मंदिर के समीप एनएच 19 पर सोमवार की सुबह किनारे खड़े ट्रक से बाइक सवार जा भिड़े। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें धनबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मैथन निवासी वसीम खान उर्फ मोनू (25) एवं अजय शर्मा (26) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक (जेएच 10 डीजे 5633) पर सवार दो युवक पश्चिम बंगाल से मैथन टोल प्लाजा की ओर तेज रफ्तार से आ रहे थे। तभी जोड़ा मंदिर के समीप हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...