Dhanbad News: क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की होगी टैपिंग
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में सोमवार को छपी खबर 'जलापूर्ति के बावजूद दो सौ घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी' का असर दिखा। धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क स्थित केंदुआडीह पुराने जीएम बंगले के पास हुए भू-धंसान और गैस रिसाव से क्षतिग्रस्त झमाडा की 12 इंच पेयजलापूर्ति पाइपलाइन का सोमवार को कुसुंडा झमाडा के एसडीओ सचिन कुमार झा ने कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए मंगलवार को केंदुआडीह थाना के समीप क्षतिग्रस्त पाइप की टैपिंग की जाएगी। इसके बाद सर्वे कर नई पाइप लाइन जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा। मरम्मत कार्य में तीन से चार दिन लग सकते हैं, जिसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: टूटी पाइपलाइन से रामनगर में गहराया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.