धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के भालगोरा ताराबागान स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में एक क्वार्टर का ताला तोड़कर अवैध कब्जा करने और घर में रखा सारा सामान गायब कर देने का मामला सामने आया है। पीड़िता रानी देवी ने शुक्रवार को झरिया थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी महेंद्र रविदास के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, परिवार की सुरक्षा और क्वार्टर वापस दिलाने की मांग की है। रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके दिवंगत पति बड़कू मांझी बीसीसीएल के बोर्रागढ़ क्षेत्र में कार्यरत थे। पति के निधन के बाद पुत्र प्रमोद की नौकरी से जुड़ी कागजी प्रक्रिया को लेकर उन्हें कार्यालय और पैतृक गांव जमुई आना-जाना पड़ता था। दुर्गापूजा के दौरान वह परिवार के साथ जमुई गई थीं। बीते 20 नवंबर को लौटने पर उन्होंने देखा कि महेंद्र रविदास ने क्वार्टर का ताला तोड़कर उस पर ...