धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: वेस्ट मोदिडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में इलेक्ट्रिकल हेल्पर के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय प्रमोद कुमार पासवान का शुक्रवार सुबह कोलकाता के कोठारी मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मौत के बाद परिजनों और श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर शव को कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष रखकर करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। जीएम विष्णुकांत झा के साथ संयुक्त मोर्चा की वार्ता के बाद मृतक की पत्नी अनीता देवी को प्रोविजनल नियोजन व अन्य देय लाभ देने पर सहमति बनी, जिसके बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।परिजनों के अनुसार, 24 जुलाई को ड्यूटी से लौटने के बाद प्रमोद की तबीयत बिगड़ी थी। कतरास और फिर धनबाद के केंद्रीय अस्पताल में इलाज के बाद सुधार न होने पर उन्हें 3 अगस्त ...