Dhanbad News: कोलकर्मी का शव रख प्रदर्शन, नियोजन पर सहमति
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में मैकेनिकल हेल्पर के पद पर कार्यरत बेनी माधव कोड़ा (51) की बीते मंगलवार को वेल्लोर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को परिजन वेल्लोर से शव लेकर भौंरा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के सामने शव रखकर नियोजन व मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन और ऑल इंडिया फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव सपन बनर्जी के नेतृत्व में परिजनों ने आश्रित पुत्र को नौकरी देने की मांग की। बाद में एपीएम कार्यालय में प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता हुई। इसमें मृतक के एक आश्रित को नियमानुसार अनुकंपा के आधार पर नियोजन देने पर लिखित समझौता हुआ, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।मूल रूप से पुरुलिया निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.