Dhanbad News: कोर्ट रोड से हटाया अतिक्रमण, चार गुमटी जब्त
धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: धनबाद। नगर निगम और ट्रैफिक विभाग ने बुधवार को कोर्ट रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम लोकेश बारंगे की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। लावारिस रूप से पड़ी लोहे की चार गुमटियों को जब्त किया गया। बताया गया कि अतिक्रमण से कोर्ट रोड से पुराना डीसी ऑफिस तक जाम लगता है। यहां कई सरकारी कार्यालय हैं, जहां आने वाले लोगों को परेशानी होती है। वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा दुकानें लगाई गईं तो जुर्माना वसूला जाएगा। मौके पर निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.