Dhanbad News: कोर्ट के आदेश पर धनबाद थाना में दुकान कब्जाने व धमकी का केस
धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर धनबाद थाना में राज रंजन मार्केट कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान संख्या-6 को लेकर शिकायतवाद के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता बिनोद नगर निवासी एवं शांता शूज़ के संचालक अभिजीत साहा ने आरोप लगाया है कि उनकी करीब 50 वर्ष पुरानी दुकान पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जा करने की साजिश रची गई। शिकायत में अभय कुमार वर्मा, विक्की वर्मा, रिंकू वर्मा, किशोरी लाल वर्मा तथा भारत कुमार दास को आरोपित बनाया गया है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में कोविड के दौरान आर्थिक संकट के बीच आरोपितों ने आभूषण की दुकान संयुक्त रूप से संचालित करने का प्रस्ताव दिया और तीन फरवरी 2022 को समझौता किया गया। बाद में आरोपितों ने कथित रूप से शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया। दुकान में प्रवेश से रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.