धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: बिजली क्षेत्र से कोयले की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बीसीसीएल ने कोयला उत्पादन बढ़ाने और उसकी प्रभावी एवं निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाया है। कोयला भवन में पदस्थापित दर्जनों अफसरों को एरिया जाने का फरमान सुनाया गया है। कई अफसरों को कोलियरीवार नोडल अफसर नियुक्त कर एरिया जाने का निर्देश दिया गया है। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की ओर से आदेश जारी किया गया है। मालूम हो कि पहले कई जीएम को हर एरिया की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद तीन निदेशकों के बीच चार-चार एरिया का जिम्मा दिया गया था। अब तीन दर्जन से अधिक अफसरों को एक-एक कोलियरी जाने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- बीसीसीएल कर्मियों को दूसरी कंपनी में स्थानांतरण का मौका कोयला उत्पादन और निकासी की निगरानी कोयला उत्पादन का ह...