धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: भौंरा सी 2 पैच में सोमवार की शाम कोयला तस्करों के खिलाफ की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों को स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। भारी हंगामे, तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की के कारण सीआईएसएफ, भौंरा ओपी पुलिस, पूर्वी झरिया क्षेत्र के अधिकारियों तथा आंतरिक सुरक्षा बल की संयुक्त टीम बैकफुट पर आ गई। मौके पर भारी मात्रा में कोयला होने के बावजूद टीम सिर्फ एक हाईवा कोयला ही जब्त कर पाई। प्रशासनिक कार्रवाई से गुस्साए भौंरा नीचे जहाजटांड़ बस्ती की दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण सीधे सी 2 पैच के अंदर घुस गए। उग्र ग्रामीणों ने कोल खनन और ओबी परिवहन मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दामोदा में अवैध कोयला खनन मुहानों की डोजरिंग इसके चलते पैच...