Dhanbad News: कोयला चोरी रोकने पहुंचे पीओ के दल पर हमला, वाहन के शीशे तोड़े
धनबाद, अक्टूबर 31 -- अवैध कोयला उत्खनन रोकने पहुंचे दल पर हमला Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की जोगीडीह कोलियरी में गुरुवार की देर शाम अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने पहुंचे परियोजना पदाधिकारी कामता सिंह के दल के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की घटना घटी। बताया जाता है कि जोगीडीह कांटा घर के समीप 8-10 लोगों ने उनके दल को घेर लिया। इस दौरान आउटसोर्सिंग में चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन के शीशे तोड़ दिए गए और चालक के साथ धक्का-मुक्की की गई। इसी बीच स्थिति बिगड़ने पर पीओ और उनके साथ मौजूद लोग किसी तरह वहां से सुरक्षित निकले। इस दौरान कोयला चोरों ने दोबारा आने पर बुरे अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। जिससे बीसीसीएल के अधिकारियों समेत कर्मियों में आक्रोश व भय का माहौल है। कामता सिंह के अनुसार वह अवैध मुहानों का निरीक्षण करने पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.