Dhanbad News: कोयला की मांग को लेकर चार घंटे रोकी ट्रांसपोर्टिंग
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: कुइयां डंप-2 में विभागीय कोयला गिराने की मांग को लेकर मंगलवार को एटक के बैनर तले मजदूरों ने गोलकडीह कांटा घर पर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग कार्य रोक दिया। कुइयां चेक पोस्ट से ट्रकों की एंट्री रोकने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एटक के बस्ताकोला क्षेत्रीय सचिव संजय महतो ने कहा कि कुइयां परियोजना का विभागीय कोयला डंप-2 में नहीं गिराया जा रहा है। इससे करीब 400 मजदूरों को कई महीनों से काम नहीं मिल रहा है। जबकि गोलकडीह डंप-1 में विभागीय कोयला दिया जा रहा है। यह भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा। स्थानीय युवकों को कुजामा लोडिंग प्वाइंट में भी काम नहीं दिया जा रहा। समाधान नहीं हुआ तो पूरे बस्ताकोला क्षेत्र में चक्का जाम किया जाएगा।
कोयला आपूर्ति की मांग मामला बिगड़ता देख कुइयां प्रब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.