Dhanbad News: कोयलांचल में बिखरी भक्ति की आभा
धनबाद, अक्टूबर 13 -- Dhanbad News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को झरिया व कतरास कोयलांचल में आदिशक्ति के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही झरिया के प्रसिद्ध मां मंगला चंडी काली मंदिर, राम जानकी मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर और प्राचीन पंचदेव मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा मंडपों व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। विभिन्न मंदिरों और घरों में पुरोहितों व आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां ब्रह्मचारिणी का आह्वान किया। माता रानी को अत्यंत प्रिय श्वेत वस्त्र, सफेद फूल, सिंदूर, अक्षत और पंचामृत अर्पित किए गए। इसके साथ ही मां को चीनी, मिश्री और पंचमेवा का विशेष भोग लगाया गया। यह भी पढ़ें- Araria News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना में उमड़े श्रद्धालु, भक्तों में दिखा उत्साह ढोल-ढाक, नगाड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.