Dhanbad News: कोयलांचल बचाओ समिति ने की महापंचायत
धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: गुहीबांध में रविवार को अवैध खनन और भू-धंसान के खतरे पर आयोजित ग्रामीणों की महापंचायत में कोयलांचल बचाओ समिति के नेता विनोद गोस्वामी ने चेतावनी दी कि 72 घंटे में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो बीसीसीएल का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने बीसीसीएल और डीजीएमएस से जमीन के खोखलेपन की वैज्ञानिक जांच कराने, रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा स्लरी पाइपलाइन से बालू भराई की मांग की। साथ ही कलाली फाटक आरओबी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, सेलेक्टर में घर खाली कराने का नोटिस वापस लेने और क्षेत्र में बस्तियों व रेल लाइन के नीचे चल रही अवैध कोयला कटाई पर रोक लगाने की मांग की गई। मांगें पूरी न होने पर आरओबी निर्माण ठप कर धरने की चेतावनी दी गई है। महापंचायत में अनुज सिंह, शैलेंद्र सिंह, शौकत खान, मांगनी सिंह, पप्पू सिंह, निजाम अंसारी, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.