Dhanbad News: कोयलांचल नागरिक मंच ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया कोयलांचल में अनियंत्रित खनन, भू-धंसान और भूमिगत आग से पैदा हुए संकट को लेकर कोयलांचल नागरिक मंच ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी को ज्ञापन सौंपा है। मंच के राजकुमार अग्रवाल, अमित साहू, देबी प्रसाद साव, रमेश अग्रवाल और नवीन शील ने बीसीसीएल तथा आउटसोर्सिंग कंपनियों पर खनन नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मंच के अनुसार, गैर-वैज्ञानिक खनन से करोड़ों टन कोयला आग की भेंट चढ़ चुका है। माइंस रेगुलेशन की अनदेखी कर स्कूल, कॉलेज और रेलवे लाइनों के नीचे से कोयला निकाला जा रहा है । आउटसोर्सिंग कंपनियों की हेवी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आ रही हैं और सीआईएसएफ की मिलीभगत से कोयला तस्करी जारी है। मंच ने भू-धंसान के नाम पर खतियानी रैयतों को जबरन विस्थापित करने की साजिश का विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.