Dhanbad News: कोयलांचल के उद्योगपति व समाजसेवी रघुनाथ खरकिया की 100वीं जयंती आज
धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। कोयलांचल के मशहूर उद्योगपति एवं समाजसेवी रघुनाथ खरकिया की शनिवार को 100वीं जयंती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण को क्षेत्र के लोग आज भी श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते हैं। अपने जीवनकाल में उन्होंने जनसेवा के ऐसे अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। स्व खरकिया का जन्म 26 सितम्बर 1926 को हुआ था। उनका निधन 2 सितम्बर 1971 को हुआ। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे कई कार्य किए, जिनकी विरासत आज भी कायम है। जरूरतमंद लोगों की मदद करना और क्षेत्र के विकास में योगदान देना उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा। उनके लिए समाजसेवा महज रस्म नहीं, बल्कि जिम्मेदारी थी। 1960 के दशक में धनबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.