Dhanbad News: कॉ एके राय स्मारक समिति का पुनर्गठन
धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पुराना बाजार के टेंपल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को कॉ एके राय स्मारक समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष हरिप्रसाद पप्पू ने की। नई समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सम्राट चौधरी सचिव, सुभाष चटर्जी सह-सचिव और सत्यनारायण कुमार वरीय उपाध्यक्ष बनाए गए। सुवास प्रसाद सिंह व प्रसुन्न दास गुप्ता उपाध्यक्ष, विजय कुमार पासवान व राणा चटराज संगठन सचिव और कल्याण चक्रवर्ती सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यकारिणी में राजकुमार रवानी, गुड्डू रजक और विकास साव शामिल हैं। 21 जुलाई को कॉ एके राय की पुण्यतिथि जिलेभर में मनाने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय अस्पताल परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद धनबाद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी होगी। साथ ही कॉ एके राय मेमोरियल ट्रस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.