धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरापुर के पार्क मार्केट स्थित चाइना मार्केट की कॉस्मेटिक दुकान से सामान चुराने के मामले में दुकानदारों ने शनिवार की रात दो महिलाओं को पकड़ा। दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से दोनों को पकड़ा गया। डांट-फटकार के बाद महिलाओं को धनबाद थाने के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने महिलाओं को रातभर महिला थाने में रखा। हालांकि दुकानदार विक्की की ओर से महिलाओं के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण उन्हें थाने से चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं पूर्व में दुकान में चोरी करते कैमरे में कैद हुई थीं। दुकानदार ने शनिवार की रात जब दोनों को दुकान में देखा तो उनकी गतिविधियों पर नजर रखने लगे। जैसे ही दोनों ने चोरी का प्रयास किया, उन्हें पकड़ लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...