धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: लोदना क्षेत्र की एमओसीपी कॉलोनी में पिछले 36 घंटे से बिजली गुल रहने और पानी की किल्लत से आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को लोदना व नॉर्थ तिसरा प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उमस भरी गर्मी में बिजली-पानी न होने से करीब 250 आवासों में रहने वाले बीसीसीएल कर्मी और मजदूर परेशान हैं। प्रबंधन का कहना है कि डीवीसी से लाइन काटे जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से अक्सर घंटों बिजली काटी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो वे नॉर्थ तिसरा कार्यालय का घेराव करेंगे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शहरी फीडर से जोड़ने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से भूपेंद्र सिंह, सीमा देवी, रू...