धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: झारखंड स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के 50 से अधिक स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी झारखंड की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, प्रमुख पर्यटन स्थल, वन एवं जलप्रपात, औपनिवेशिक इतिहास तथा झारखंड आंदोलन के महानायकों सहित राज्य की विविध विरासत एवं गौरवशाली परंपराओं को अपनी कलात्मक कल्पनाओं के माध्यम से कैनवास पर उकेरेंगे। इससे पहले सभी प्रतिभागियों को झारखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से जुड़े प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण के बाद वे अपने अनुभवों, कल्पनाओं एवं रचनात्मक दृष्टिकोण को आकर्षक चित्रांकन से कैनवास पर साकार करेंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: झारखंड स्थापना ...