धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के लिए बेड की कमी जल्द दूर होने की संभावना है। डीडीसी सन्नी राज ने बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण कर कैथलैब भवन के फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर भी मरीजों को भर्ती करने का निर्देश दिया। इसके बाद अस्पताल में अतिरिक्त बेड उपलब्ध होंगे। साथ ही मरीजों को भर्ती करने में हो रही परेशानी कम होगी। उन्होंने अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया और वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन के साथ कैथलैब का जायजा लिया। उन्होंने कैथलैब भवन के दोनों तल पर मरीजों के लिए बेड लगाने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने समेत अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सदर अस्पताल पहुंचे डीएम, वार्ड में पंखा नहीं चलने की शिकायतकैथलैब भवन के लिफ्ट का आदेश उन्ह...