Dhanbad News: केशलपुर में सीआईएसएफ ने जब्त किया 35 टन अवैध कोयला
धनबाद, जुलाई 24 -- Dhanbad News: बीसीसीएल कतरास एरिया-04 के रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित केशलपुर बंद अस्पताल के पीछे गुरुवार को सीआईएसएफ ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर करीब 500 बोरी (लगभग 35 टन) अवैध कोयला जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक अवैध खनन मुहाना संचालित अवस्था में मिला। मौके पर रामकनाली पुलिस भी मौजूद रही। सीआईएसएफ ने इसकी सूचना एरिया-04 के महाप्रबंधक व परियोजना पदाधिकारी को देकर जब्त कोयले के उठाव और अवैध मुहाने की भराई के लिए वाहन व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किया, लेकिन देर शाम तक बीसीसीएल का न तो कोई प्रतिनिधि मौके पर पहुंचा और न ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए। इससे कोयला उठाव और मुहाना भराई का कार्य लंबित रहा तथा सीआईएसएफ की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। स्थानीय सूत्रों के अनुसार केशलपुर क्षेत्र में प्रतिदिन रात एक बजे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.