Dhanbad News: केडी और एफडी कॉलोनी में चार दिनों से जलापूर्ति ठप, महापौर एवं डीसी से मदद की गुहार
धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: सिंदरी, प्रतिनिधि। सेल की सहयोगी कंपनी पावर मैक द्वारा टासरा प्रोजेक्ट से एफसीआई कारखाना परिसर में निर्माणाधीन कोलवाशरी तक कन्वेयर बेल्ट लगाने के दौरान केडी कॉलोनी में मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसके कारण केडी और एफडी कॉलोनी में पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे स्थानीय निवासियों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। स्थानीय नागरिकों के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद पावर मैक कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत को लेकर कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कुमार दीपू ने तत्काल एफसीआई प्रबंधन को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने धनबाद के उपायुक्त और महापौर को पत्र लिखक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.