धनबाद, सितम्बर 14 -- Dhanbad News: केंदुआडीह थाना में पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार व पुटकी थाना में पुलिस निरीक्षक मुकेश चौधरी ने बतौर प्रभारी पदभार ग्रहण किया। पुटकी थाना में नव पदस्थापित पुलिस निरीक्षक मुकेश चौधरी   निवर्तमान  पुलिस निरीक्षक वकार हुसैन से पदभार ग्रहण किया। केंदुआडीह थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना होगी। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- Motihari News: नए थानाध्यक्ष के रूप में इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने दिया योगदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...