Dhanbad News: कॅरियर काउंसेलिंग में शामिल हुए 234 विद्यार्थियों
धनबाद, अक्टूबर 13 -- Dhanbad News: श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़ा के तहत सोमवार को मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया की ओर से श्री अग्रवाल धर्मशाला में कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें सम्मेलन द्वारा संचालित बालिका विद्या मंदिर, मारवाड़ी विद्यालय, महिला इंटर महाविद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं समेत समाज के 234 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता अरका जैन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व एसोसिएट डीन डॉ शिवनाथ घोष और सीए संदीप अबुसारिया ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप कॅरियर का चुनाव करें। सीए संदीप अबुसारिया ने वाणिज्य एवं वित्त के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मौके पर अध्यक्ष सुनील संवाड़िया, धर्म प्रकाश खेतान, पखवाड़ा संयोजक डॉ मनीष शर्मा, मोहित अग्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.