Dhanbad News: कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी पर झूमे श्रद्धालु
धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: सुदामडीह न्यू माइन्स स्थित शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान परिसर में राष्ट्र आराधना मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय माधव महोत्सव रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन कथावाचक विद्यांशु महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान कराया। इसके बाद कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की मनोहारी झांकी पर श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान चॉकलेट, बिस्कुट और लड्डुओं की बधाइयां लुटाई गईं। महोत्सव के दौरान अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भौंरा क्षेत्र के महाप्रबंधक तूनेश्वर पासवान ने प्रथम विजेता को Rs.11,000, द्वितीय को Rs.5,100 तथा तृतीय को Rs.2,500 के साथ स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह भी पढ़ें- म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.