धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को जिलास्तरीय राष्ट्रीय महिला किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आईं 135 महिला किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। महिला किसानों द्वारा मशरूम से बनाए गए बिस्कुट, रसगुल्ले, मिलेट से बने बिस्कूट, अचार, हैंडबैग आदि उत्पादों को लोगों ने खूब सराहा। जिप सदस्य उषा महतो ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। सीएमआरआइ की विशेषज्ञ नम्रता सिंह ने मोरिंगा बिस्कुट, मिलेट केक आदि जैसे पौष्टिक खाद्य उत्पादों को बनाने व उसके मूल्य संवर्द्धन की जानकारी दी। प्रधान वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर महिला किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: किसान-वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम,महिला किसानों के बीच प्रतिय...