धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: कृषि उत्पादन बाजार समिति ने रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित अपनी दुकानों का किराया बकाया रखनेवाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। समिति ने किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया है। नोटिस संबंधित दुकानों के बाहर भी चिपका दिया गया है ताकि दुकानदारों को इसकी स्पष्ट जानकारी मिल सके। रणधीर वर्मा चौके के पास कृषि उत्पादन बाजार समिति की 22 से अधिक दुकानें हैं। इनमें अधिकतर दुकानदार कई महीने से किराया जमा नहीं कर रहे हैं। हर दुकानदार पर करीब 79,650 रुपए बकाया है। इस तरह समिति का लाखों रुपए का किराया फंसा हुआ है, जिससे राजस्व प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: नगर परिषद चार बकायेदार दुकानों को किया सीलसमिति की कार्रवाई समिति ने नोटिस में स्पष्ट ...