Dhanbad News: कृषि निदेशक ने किया अलकडीहा फार्म का निरीक्षण, खामियों को दुरूस्त करने का निर्देश
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: अलकडीहा, प्रतिनिधि। एमओसीपी स्थित कृषि फार्म का निरीक्षण करने शुक्रवार को झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज पहुंचे। निरीक्षण के दौरान फार्म में कई गंभीर खामियां और अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर निदेशक ने जिला कृषि पदाधिकारी और फार्म इंचार्ज को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन सभी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करे। निदेशक ने फार्म में सूअर पालन, बकरी पालन और बतख पालन इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि खेती के आधुनिक उपकरण और मशीनें बिना उपयोग के रखे-रखे खराब हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि इन मशीनों को तुरंत किसानों के उपयोग में लाया जाए, अन्यथा संबंधितों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कृषि पाठशाला में नियमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.