Dhanbad News: कृषियोग्य जमीन के लिए संजीवनी है ढेंइचा : डॉ अनिल
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: कृषि विज्ञान केंद्र ने जमीन की संरचना में सुधार को लेकर एक नइ तकनीक ढेंइचा की खेती शुरू की है। यह मिट्टी के लिए संजीवनी का काम करता है। वरीय वैज्ञानिक प्रधान डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि जमीन की संरचना में सुधार को ले तीन हेक्टेयर जमीन पर ढेंइचा लगाए गए हैं। वरीय वैज्ञानिक का कहना है कि यह मिट्टी की उर्वरा बढ़ाती है, वहीं वायुमंडल से नाइट्रोजन अवशोषित करती है, जो मिट्टी की सेहत के लिए फायदेमंद है। फार्म मैनेजर संजय कुमार का कहना है कि इसका प्रयोग हरितखाद के रूप में किया जाता है। इससे मिट्टी को कार्बनिक पदार्थ मिलता है। ढेंइचा लगाने के बाद मिट्टी में रासायनिक खाद के उपयोग की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यह मिट्टी में जलधारण की क्षमता भी बढ़ाती है। वैज्ञानिकों ने किसानों से खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग करने की जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.