धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: सरायढेला कुसुम विहार के समीप सोमवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोल्फ ग्राउंड के पास रहने वाले किशन बांसफोर के रूप में हुई है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। किशोर का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किशन अपने घर से कुसुम विहार कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। अज्ञात के रूप में पुलिस शव को एसएनएमएमसीएच ले गई। बाद में उसकी पहचान 16 वर्षीय किशन बांसफोर के रुप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। किशोर का शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिवार के लोगों का रो-...