Dhanbad News: कुसुम विहार के पास किशोर का शव मिलने से सनसनी
धनबाद, अक्टूबर 26 -- कुसुम विहार के पास मिला किशोर का शव Dhanbad News: सरायढेला कुसुम विहार के समीप सोमवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोल्फ ग्राउंड के पास रहने वाले किशन बांसफोर के रूप में हुई है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। किशोर का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किशन अपने घर से इतनी दूर कुसुम विहार कैसे पहुंचा, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। अज्ञात के रुप में पुलिस शव को एसएनएमएमसीएच ले गई। बाद में उसकी पहचान 16 वर्षीय किशन बांसफोड़ के रुप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। किशोर का शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.