Dhanbad News: कुसमाटांड़ में किराना दुकान का शटर तोड़ हजारों की चोरी
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: कुसमाटांड़ रानी रोड मंडल मार्केट स्थित तरुण अग्रवाल के किराना दुकान से सरसों तेल, साबुन, घी के डिब्बे आदि सहित हजारों की संपत्ति की चोरी हो गई। घटना की सोमवार की देर रात की है। मंगलवार को सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को घटना की जानकारी मिली। दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकानदार का कहना है कि चोरों ने दुकान के दरवाजे का शटर तोड़ घटना को अंजाम दिया। खबर पाकर पुलिस पहुंची। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो गई। इसमें दो चोर मास्क लगाए दिख रहे हैं। थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार का कहना है कि घटना में संलिप्त अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Saharsa News: मुख्य बाजार में एक रात, तीन दुकानों पर चोरों का धावा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.