धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद जिला इकाई की ओर से झारखंड कुशवाहा महासभा का सम्मेलन सह पुनर्गठन कार्यक्रम रविवार को चासनाला सम्राट नगर स्थित नगर निगम विवाह भवन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो और प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने संयुक्त रूप से की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए महिलाओं का आगे आना जरूरी है। नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाएं और दहेज प्रथा को खत्म करने का संकल्प लें। प्रदेश महासचिव सत्यदेव प्रसाद वर्मा ने कहा कि 2013 में झारखंड महासभा का गठन हुआ था और आज 19 जिलों में संगठन काम कर रहा है। नवंबर में प्रदेश कमेटी का गठन होगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और सामाजिक कुरीतियों क...