धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: बलियापुर, प्रतिनिधि। बाघमारा में शुक्रवार को पागल कुत्ते ने बाघमारा नीचेटोला गांव में अर्द्ध विक्षिप्त महिला सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों में शिवानी मुखर्जी, राणा मुखर्जी व अर्द्ध विक्षिप्त महिला शामिल हैं। घटना के बाद उपमुखिया विवेक महतो ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्त्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हाल के दिनों में क्षेत्र में आवारा व पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...