Dhanbad News: कुत्ते के हमले से बच्चे समेत आठ लोग घायल
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: बाघमारा में रविवार को एक कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया और रास्ते से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से एक बच्चे समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को खदेड़कर सभी घायलों को बचाया। घायलों में 55 वर्षीय शफीक अंसारी, पांच वर्षीय आदित्य गोराईं, शाइस्ता खातून और छाताबाद गांव निवासी राजकिशोर महतो सहित अन्य लोग शामिल हैं।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.