धनबाद, सितम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद। तोपचांची निवासी शंकर दास की पांच वर्षीया बेटी महिमा कुमार पर शुक्रवार को आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कुत्ते ने उसके शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। पिता के अनुसार महिमा घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे बचाया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह घायल हो चुकी थी। परिजन उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद बच्ची को एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...