धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद। पुटकी निवासी शर्मिला देवी (39) ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। कीटनाशक खाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...