Dhanbad News: कीचड़ और जलजमाव से बदहाल हुई कोलियरी क्षेत्र की सड़कें
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: कोयलांचल में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण न केवल झरिया शहर की हालत बदतर हो गई है, बल्कि कोलियरी क्षेत्रों में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सड़कों पर गहरे गड्ढों के कारण जलजमाव की स्थिति है। इसके साथ ही, कई स्थानों पर नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण की वजह से पानी सड़कों पर बह रहा है। इस जलजमाव और कीचड़ के कारण बाजारों से रौनक गायब है, जिससे स्थानीय दुकानदारों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे बुरा हाल झरिया के कोलियरी क्षेत्रों का है, जहां की मुख्य सड़कें कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं। इस कारण विभिन्न कोयला परियोजनाओं में उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कों पर भारी कीचड़ होने की वजह से कोयला लोडिंग करने वाले भारी वाहनों का परिचालन नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.