धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: भागाबांध ओपी क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोरी की बरामदगी न होने से आक्रोशित लोगों ने रविवार शाम पुटकी चौक पर ओपी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा का पुतला दहन किया। स्थानीय नेता शंभू पासवान के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शंभू पासवान ने बताया कि तीन सितंबर को किशोरी लापता हुई थी, जिसकी शिकायत चार सितंबर को दी गई थी। आरोप है कि प्रगति की जानकारी लेने पर एक पुलिस अधिकारी ने परिजनों से अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द बरामदगी न होने पर वरीय अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन तेज किया जाएगा।वहीं ओपी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पुलिस किशोरी की तलाश गंभीरता से कर रही है। मौके पर शंभू पासवान, समीर पासवान, पंकज चौहान, श्याम साहू, लीलावती देवी, आरती देव...