धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी के आवास पर बुधवार से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पहले दिन श्रीश्री अखंड संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसके लिए विशेष रूप से महिला कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया है। वहीं, दूसरे दिन शिव चर्चा आयोजित की जाएगी। इस अनुष्ठान में देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से किन्नर समाज के सदस्य जुटेंगे। साथ ही धनबाद के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी विशाल पंडाल और विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...