Dhanbad News: किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल ने निकाली तिरंगा प्रभात फेरी
धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: झरिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को किड्स गार्डन सेकेंडरी विद्यालय, झरिया के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय परिधान में सजे-धजे विद्यार्थी बैंड-बाजे की धुन पर कतारबद्ध होकर रैली में शामिल हुए। यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर झरिया थाना मोड़ और कतरास मोड़ होते हुए पुनः स्कूल लौटकर संपन्न हुई। शिक्षकों के नेतृत्व में बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर और देशभक्ति के नारों से जागरूकता फैलाई। विद्यालय की निदेशिका डॉ. शोभा सिन्हा और प्राचार्या डॉ. स्नेहलता ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दिव्यांग बच्चियों ने हाथों से बनाया तिरंगा यह रैली अमर शहीदों और स्वतंत्रता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.