Dhanbad News: कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, हालत गंभीर
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया में रविवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रीता देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। वहीं, चंपा देवी का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। मामले में पीड़ित परिवार की ओर से धनसार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बरमसिया के शक्तिनगर निवासी रीता देवी और शंकर नगर निवासी चंपा देवी बरमसिया पार्क स्थित काली मंदिर में आयोजित शिव चर्चा में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रही थीं। इसी दौरान शक्तिनगर के पास एक वैगनआर कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर गिर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.