Dhanbad News: कार्यपालक दंडाधिकारी ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण
धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम ने गुरुवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 223 (डीपू धौड़ा) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सुपरवाइजर सत्यवान रवानी मुख्य रूप से मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में दंडाधिकारी ने बीएलओ रेखा भट्ट से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों को नए नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म भी वितरित किए। कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का वर्ष 2003 के अभिलेखों से मिलान कर मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कार्यपालक दंडाधिकारी ने किया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.