धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: धनबाद। कार्मेल स्कूल धनबाद में शनिवार को प्री प्राइमरी की छात्राओं ने फादर्स डे बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम पिताओं के प्यार, देखभाल और सहयोग का सम्मान करने और पिता-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए आयोजित किया गया। मौके पर विभिन्न खेल व गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें पिताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य सेवेरिन, प्री प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अमाला समेत अन्य मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...