Dhanbad News: कार्मेल में फीस्ट डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। कार्मेल स्कूल धनबाद में बुधवार को फीस्ट-डे हुआ। स्कूल संरक्षिका लेडी ऑफ माउंट कार्मेल को याद करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षण रूटेड इन प्रेयर नामक नाटक रहा, जो कार्मेल परंपरा के महान पैगंबर एलिजा के मिशन, अटूट विश्वास और साहस पर आधारित था। नाटक के माध्यम से माउंट कार्मेल के इतिहास और माता मरियम के पवित्र जीवन मूल्यों को दर्शाया गया। नृत्य के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मैनेजर श्रेया ने छात्राओं को माता मरियम के बताए मार्ग पर चलने और जीवन में विनम्रता, करुणा व ईश्वर पर अटूट विश्वास बनाए रखने की सीख दी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कार्मल स्कूल धनबाद में कार्मल फीस्ट की धूम प्राचार्य जैसिंथा टॉरो एसी, उपप्राचार्या सेवरिन, प्राइमरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.