Dhanbad News: कार्मेल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में शामिल हुईं 44 छात्राएं
धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। कार्मेल स्कूल धनबाद में वर्ल्ड ट्रेडिशनल शोतोकान कराटे फेडरेशन की ओर से बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में चौथी एवं पांचवीं कक्षा की 44 छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल की प्राचार्य जैसिनथा, सबरीन, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर श्रेया, अमला को छात्रों ने सैंपलिंग भेंट कर सम्मानित किया। ग्रेडिंग में आए ऑफिशियल सीनियर ब्लैक बेल्ट कुलदीप कुमार, गौरव, इंद्रा मुखर्जी विक्रम सिंह लखन को भी सैंपलिंग भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड शोतोकान कराटे के मुख्य प्रशिक्षक तोराब खान एवं स्कूल खेल एवं कराटे प्रशिक्षक मौजूद थे। छह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली काव्या सिन्हा, एंजेल अंशी मुर्मू, आराध्या सिन्हा, दिव्या मंडल, शिवन्या शर्मा एवं श्रेया सुमन को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- शोतोकान कराटे का बेल्ट ग्रेडेशन आज होगा प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.