Dhanbad News: कार्मिक नगर में चली गोली, बुजुर्ग के गर्दन में लगी
धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित मोती नगर में शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गोली चलने से 56 वर्षीय दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल दीपक शर्मा को आनन-फानन में धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज असर्फी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में गोली लाइसेंसी पिस्टल से चलने की बात सामने आयी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। दीपक शर्मा की गर्दन में एक गोली लगी है। उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। हालांकि गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे क्या कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.