धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर में शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गोली चलने से 65 वर्षीय दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीकांड की सूचना मिलते ही सरायढेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की। घायल दीपक शर्मा को आनन-फानन में धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद फिलहाल असर्फी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली लाइसेंसी पिस्टल से चली है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किए हैं। दीपक शर्मा के गर्दन और कमर में गोली लगी है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके पीछे क...